जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना अब 10 गुना महंगा
बागपत, जून 25 -- महंगाई के दौर में आम जनता को एक और झटका लगा है। अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना भी महंगा हो गया है। शासन के नए आदेश के बाद नगर निकायों ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत शुल्क में करीब 10 गुना तक इजाफा किया गया है। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है। अब तक बेहद मामूली शुल्क में मिलने वाले इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए लोगों को पहले की तुलना में काफी अधिक राशि चुकानी होगी। नगर निगम को प्राप्त शासन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क की सभी श्रेणियों में बदलाव किया गया है। सामान्य आवेदन, जिसके लिए पहले मात्र दो रुपये शुल्क लिया जाता था, अब 20 रुपये में किया जाएगा। इसी प्रकार विलंब अथवा विशेष श्रेणी के आवेदन, जिनकी फीस पहले पांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.