मुरादाबाद, फरवरी 13 -- लाइनपार चाऊ की बस्ती स्थित रामाधीन दयानंद आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद सरस्वती का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन आर्य पुरोहित लाल किशोर शास्त्री ने यज्ञ कराया। विदुषी शुभला शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति दी। आचार्य कुंवर पाल शास्त्री ने आर्य समाज और महर्षि दयानंद सरस्वती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता अभय श्रोत्रिय ने एवं संचालन राम सिंह निशंक ने किया। आयोजन में नीरज आर्य,निर्मल आर्य, प्रीता आर्य,एसएस यादव, ऋषि पाल सिंह, ज्ञानेंद्र गांधी, आशा जैमिनी, शन्नो देवी, यशपाल आर्य आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...