बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवादददाता बबेरू में पुरानी तहसील में स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने हनुमान जी कस्बे में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इसके बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को कस्बा पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर में सुबह पूजा पाठ व अनुष्ठान किया गया। शाम को शोभा निकाली गई। यह कस्बे के पुरानी तहसील, कमासिन रोड, मुख्य चौराहा से औगासी रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। डीजे फर भक्ति गीतों की धुन पर भक्त जमकर थिरके। शोभायात्रा में राकेश कुमार मोदनवाल,सुनील कुमार आर्य, शिव शंकर गुप्ता, गोलू मोदनवाल, आयुष, शैलेंद्र जौहरी, चंदू मोदनवाल, जीतू धुरिया, आकाश चौरसिया, कामता प्रसाद सोनी, शुभम वाजपेयी, आशीष सो...