मेरठ, सितम्बर 27 -- मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप में भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्खाटू श्याम कथा महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भक्ति, आध्यात्मिक चिंतन और श्याम प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल श्याममय हो गया।

गुरुदेव का संदेश हरिद्वार से पधारे मोहन गोकुलधाम पीठाधीश्वर गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज ने कथा के दौरान सूर्यवंश, चंद्रवंश, गंगा अवतरण और भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े संदेश दिए। गंगा अवतरण प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि गंगा केवल हमारी आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति ...