जन्माष्टमी मेला देखने गए युवक को मारी तीन गोली, गंभीर
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- ताजपुर (समस्तीपुर), निसं। ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने जन्माष्टमी मेला देखने गए युवक को गोली मार दी। मेले में युवक का कुछ लड़कों से विवाद होने की बात कही जा रही है। उसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। जख्मी युवक माधोपुर दिघरुआ के वार्ड सात निवासी बैद्यनाथ राय का पुत्र रजनीश कुमार (19) है। घटना आधी रात के आसपास की बताई जाती है।
घटना का विवरण परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक घटना के वक्त युवक गांव की सीमा पर स्थित राजेंद्र चौक से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद घायल हालत में युवक भागकर एक घर में घुस गया। जिससे उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ पहुंचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.