नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Stock market holiday: भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, 4 सितंबर यानी शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं, आइए जान लेते हैं।क्या बंद रहेगा बाजार? बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए 2026 के स्टॉक मार्केट हॉलिडे कैलेंडर में यह त्योहार शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि NSE और BSE, दोनों पर इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग सामान्य मार्केट समय के दौरान जारी रहेगी। निवेशक मौजूदा ट्रेडिंग शेड्यूल में बिना किसी बदलाव के हमेशा की तरह स्टॉक और डेरिवेटिव खरीद और बेच सकते हैं। इक्विटी मार्केट की तरह MCX पर कृषि और गैर-कृषि कमोडिटी, दोनों में ट्रेडिंग 28 अगस्त को...