नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है, जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान का जन्म हुआ था। वे श्रीहरि के अवतार हैं। श्रीकृष्ण के अवतार में उन्होंनें कंस समेत कई राक्षसों का संघार किया था। अब से तीन दिन बाद श्रीहरि का एक और खास व्रत आने वाला है, जो उन्हें बहुत प्रिय है। कहा जाता है जो एकादशी व्रत कर लेता है, वो मनुष्य भी श्रीहरि के लिए प्रिय हो जाता है। पुराणों में लिखा है कि श्रीहरि को मासों में कार्तिक मास और व्रतों में एकादशी व्रत बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन व्रत करना चाहिए। साल में कुल 12 एकादशी होती हैं। अब जो आएगी वो भाद्रपद मास की अजा एकादशी होगी। यह किस दिन है और किस दिन इसका पारण करना चाहिए, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।कब है एकादशी तिथि पंचांग की मानें तो 6 सितंबर की शाम 7:29 बजे से अजा एकादशी की तिथि शुरू हो जाएगी औ...