मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए मेवे के दाम व्यापारी ईरान-अमेरिका और यूक्रेन युद्ध का मान रहे असर स्टॉकिस्टों के स्टॉक पर भी व्यापारी रख रहे नजर

महंगाई का असर मुरादाबाद। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को लगने वाले पंजीरी के भोग पर महंगाई का ग्रहण लग गया है। ईरान, अमेरिका और यूक्रेन के युद्ध के चलते मेवे की आवक कम हो गई है। पिछले पंद्रह दिन में मेवे के दाम 20 से 30 प्रतिशत की तक बढ़ गए हैं। अभी इस बढ़ोत्तरी के थमने की उम्मीद भी नहीं है। व्यापारियों की मानें तो अधिकांश मेवा इंपोर्ट की जाती है, मगर वह नहीं आ पा रही है।

बाजार की स्थिति बाजार गंज में मेवे की विक्रेता एकता शर्मा ने बताया कि केलोफेनिया और ईरान से बादाम की आमद कम हो गई है। अन्य देशों से भी मेवे की आपूर्ति ईरान, अमेरिका और यूक्रेन के युद्ध के कारण बहुत कम हो रही है,इ...