हजारीबाग, सितम्बर 3 -- दारू, प्रतिनिधि। ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, दारू में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया। बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के महत्व के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जन्माष्टमी पर स्कूलों में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग यह भी...