भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने जमालपुर-देवघर, गोड्डा-देवघर और सुल्तानगंज-देवघर के बीच 03 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 से 27 सितंबर के बीच हर रविवार को सुबह 05:10 बजे जमालपुर से चलेगी और सुबह 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी। 03441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 से 27 सितंबर के बीच हर रविवार को दोपहर 15:45 बजे देवघर से चलेगी और रात 22:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी। 03444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 से 27 सितंबर के बीच हर रविवार को सुबह 10:45 बजे देवघर से चलेगी और दोपहर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Munger News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर पूर्व रेलवे च...