हरिद्वार, मार्च 17 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज से जन्मशताब्दी वर्ष को जनजागरण के महाअभियान में बदलने का शंखनाद किया गया। वर्चुअल राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक चेतना के व्यापक प्रसार का संकल्प लिया और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प को धरातल पर उतारने का अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लक्ष्य के प्रति अडिग रहने वाला ही सौभाग्य को साकार कर पाता है। उन्होंने इस वर्ष को तीन महा-सौभाग्य का त्रिवेणी बताया-अखंड दीप, गुरुदेव की तप-साधना और वंदनीय माता के जन्म के 100 वर्ष। उन्होंने कहा कि अभी तो यज्ञ की पहली आहुति पड़ी है, यह अभियान जन-जन के भीतर चेतना जागृत करेगा। बताया गया कि नवरात्रि के ब...