आगरा, फरवरी 8 -- साहिबजादा बाबा अजीत सिंह के पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 फरवरी, बुधवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह, खेड़िया मोड़ पर होगा। आयोजकों के अनुसार कीर्तन दरबार में ज्ञानी गुरदेव सिंह शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। कीर्तन दरबार में आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। संत बाबा प्रीतम सिंह उपस्थिति रहेंगे। सरदार ब्रजिंदर सिंह बाबा, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार हरसिमरन सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार रणजीत सिंह, सरदार जगदीप सिंह, सरदार सनी पूरी, सरदार बंटी चावला, सरदार अमनप्रीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह मक्कड़, मनोज नोटनानी, सरदार दलजीत सिंह, सरदार दिलबाग सिंह और सरदार जगतजीत सिंह सहित अन्य ल...