महाराजगंज, अप्रैल 7 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर में जन्मदिन समारोह की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे का कनेक्शन जोड़ते समय 18 वर्षीय युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है।ग्राम नाथनगर निवासी शनि पुत्र वीरेंद्र अपने चाचा की बेटी के जन्मदिन कार्यक्रम के लिए डीजे की व्यवस्था कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली का केबल जोड़ रहा था कि अचानक उसका संपर्क 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार से हो गया। तेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.