महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल के तिवारी टोला में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे युवक पर लाठी-डंडा से हमला का मामला सामने आया है। इस मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ श्यामदेउरवा पुलिस एससी-एसटी समेत कई कई धाराओं में केस दर्ज की है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। तहरीर के अनुसार पीड़ित बृजेश कुमार 25 मार्च को परतावल तिवारी टोला निवासी पुनीत पाण्डेय के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे उसी दौरान आरोपित रतन कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय, अंश पाण्डेय व कृष्णा पाण्डेय उर्फ रवि लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में बृजेश कुमार और उनके एक सहयोगी को गंभीर चोटें आई। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ...