रुडकी, अप्रैल 26 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। प्रतापपुर गांव में जन्मदिन समारोह खूनी संघर्ष में बदल गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाई-बहन पर गांव के ही चार लोगों ने धारदार हथियार और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स रेफर किया गया है। प्रतापपुर गांव निवासी गोविंद ने रविवार को रायसी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल को उसके चाचा बीरमपाल की पोती के जन्मदिन में उसका भाई काला सिंह और बहन सर्वेश शामिल होने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के विजयपाल अपने पुत्रों रजत, मुकुल और अंकुल के साथ वहां पहुंचे और काला सिंह व सर्वेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में चाचा से की मारपीट, चार पर केस विरोध करने पर चारों आरोपियों ने भ...