वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समालोचक डॉ. रामसुधार सिंह का 74वां जन्मदिन सोमवार को अर्दली बाजार स्थित राजकीय पुस्तकालय में मनाया गया। जन्म दिन मनाने के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने उन्हें बहाने से बुलाया। साथ ही, नगर के चुनिंदा साहित्यकारों को आनन-फानन में जुटाया। दोपहर करीब दो बजे जब डॉ. रामसुधार सिंह पुस्तकालय पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद साहित्यकारों ने एक साथ 'हैप्पी बर्थ डे टू यू' कह कर उनका स्वागत किया। इस बीच पुस्तकालय की डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर वर्षा गुप्ता केक और कम्प्यूटर ऑपरेटर शुभम पांडेय मालाओं से भरी ट्रे लेकर कक्ष में आए। डॉ. रामसुधार सिंह भौचक होकर बस देखते रहे। वह मना करना चाह रहे थे लेकिन स्वजनों का प्रेम देखकर कुछ बोल नहीं पाए। समारोह के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश एवं व...