नोएडा, अप्रैल 17 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग के मामले में आरोपी तरुण कुमार को जमानत दे दी। बादलपुर क्षेत्र में करीब दो महीने पहले यह घटना हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार 13 फरवरी 2026 की रात हिमांशु अपने घर के बाहर दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान पार्टी में मौजूद किसी व्यक्ति से गोली चल गई, जो सीधे हिमांशु के सीने में लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। यह भी पढ़ें- घर पर फायरिंग करने के आरोपी की जमानत निरस्त जांच के दौरान पुलिस ने तरुण कुमार को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि घटना के समय आरोपी मौके पर मौजूद नहीं...