जन्मदिन पार्टी में फायरिंग, एक युवक गिरफ्तार, 11 खोखा बरामद
औरंगाबाद, जून 13 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया तथा घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि माली थाना क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी सौरभ सिंह का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान कई युवक वहां मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि जन्मदिन समारोह में फायरिंग की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अधिकांश लोग फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल के 11 खोखे बरामद किए। इसके अलावा करीब 750 मिलीलीटर देसी शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गया जिले के टेकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.