आगरा, मई 31 -- सिकंदरा क्षेत्र में बेटी का जन्मदिन मना रहे परिवार पर पड़ोसियों ने एकराय होकर हमला कर दिया। मारपीट के साथ जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही जाते समय आरोपित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित संजय चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय चौधरी ने बताया कि घटना 30 मई रात की है। वह अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले राहुल दत्त, रिक्की, अंकित सागर, गुड्डू, पियूष, अतुल तथा कुछ अन्य अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर के पास आ गए। मारपीट शुरु कर दी। पीड़ित ने 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस वाहन को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस लौटने के बाद आरोपितों ने एकराय होकर दोबारा हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित के बेटे के सिर में गंभीर चोट आ गई। आरोप है कि...