जौनपुर, फरवरी 28 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरैछे गांव से अपने मौसा के घर गाजीपुर के सैदपुर में गए एक नौ वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार की शाम को हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, बरैछे गांव निवासी सुजीत यादव का नौ वर्षीय पुत्र अभी गुरुवार को परिजनों के साथ सैदपुर अपने मौसा के घर गया था। वहां छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि सुजीत यादव की दो संतान हैं एक बेटा और एक बेटी थे। मृतक बेटा कक्षा 4 का छात्र था। जन्मदिन समारोह के दौरान वह घर की छत पर चला गया। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर...