इटावा औरैया, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम ढकाताल में जन्मदिन की पार्टी को लेकर विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट कर दी। गांव की प्रिया पत्नी शिवपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 फरवरी को उनके जेठ विश्वनाथ प्रताप अपने सड़वाई के पुत्र आशिक के साथ गांव पंचम का अड्डा निवासी विवेक के यहां जन्मदिन की पार्टी में गए थे। पार्टी के बाद विश्वनाथ आशिक को घर चलने के लिए कहने लगे, जिस पर विवेक नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विश्वनाथ घर लौट आए। आरोप है कि उसी रात विवेक अपने साथियों अंकुश, श्यामलाल, धुव्र सिंह व अन्य के साथ दो ऑटो में भरकर उनके घर पहुंच गया। गेट धक्का देकर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से प्रिया, शिवपाल, विश्वनाथ व रिकी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.