उरई, जून 25 -- उरई। संवाददाता वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकांत पाठक का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में शर्बत वितरण हुआ। इस दौरान आने जाने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों के साथ अन्य लोगों को भी शर्बत पिलाकर गला तर किया गया। एडीएम राजस्व एवं वित्त के अलावा एसडीएम सदर ज्योति सिंह ने भी लोगों को शर्बत बांटा। वहीं, जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुशील अवस्थी, जयप्रकाश सेंगर, अमित पांडेय, मनीष नगाइच, विभोर अवस्थी, जयप्रकाश पांचाल, विवेकानंद, सुनीता, प्रदीप, अशोक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...