जन्मदिन पर लुट गए दरोगा, 35 मिनट में सात लाख साफ
बहराइच, अगस्त 21 -- बहराइच, संवाददाता। साइबर ठगों ने मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा संजीत कुमार सिंह को उनके जन्मदिन पर ही अपना शिकार बना लिया। ठगों ने मोबाइल हैक कर महज 35 मिनट में उनके तीन खातों से करीब सात लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने समय रहते संबंधित बैंकों की हेल्पलाइन पर संपर्क कर रकम होल्ड करने की गुहार लगाई, लेकिन खाते फ्रीज नहीं हो सके। इससे बैंकिंग व्यवस्था के उन दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जिनमें संदिग्ध लेनदेन पर तत्काल कार्रवाई की बात कही जाती है। दरोगा के अनुसार अज्ञात साइबर ठगों ने महाराजगंज जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के खाते से 35 मिनट में 11 बार में कुल 6,92,550 रुपये निकाल लिए। रकम सिटी बैंक और यस बैंक के खातों में ट्रांसफर की गई। उनका कहना है कि उन्होंने न तो कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड किया और न ही किसी को ओटीपी बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.