गंगापार, जनवरी 23 -- सुभाषचंद्र बोस के जयंती पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। शुक्रवार को बसंतपंचमी पर सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन पर मांडा थाने में सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद सरोज, दरोगा निहाल गुप्ता, अमित नागर आदि ने भी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान थाने के सभी पुलिस कर्मी व महिला आरक्षी, दरोगा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...