गढ़वा, जनवरी 11 -- रमना, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का जन्म दिन पूरे श्रद्धा, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने कहा कि शिबू सोरेन के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा संभव है। जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.