चंदौली, जून 16 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव में जन्मदिन मनाने के दौरान एक युवक द्वारा दोस्तों के साथ तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वहीं वीडियो तीन से चार महीने पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।वायरल वीडियो के अनुसार गांव के एक युवक ने अपने जन्मदिन के पर दोस्तों के साथ समारोह आयोजित किया था। इसी दौरान युवक ने हाथ में तलवार लेकर केक काटा, जबकि उसके आसपास मौजूद युवक जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। बलुआ एसओ ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो की...