बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना। उपायुक्त ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। मानव सेवा आश्रम में उपायुक्त ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत संचालित मरम्मति कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि दिव्यांग बच्चों की देखभाल और शिक्षा में सुधार किया जा सके। इसके बाद उपायुक्त ने सोलागडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम पहुँचे। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.