हाथरस, जनवरी 7 -- सादाबाद। मंगलवार को विधानसभा सादाबाद क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरन में पूर्व प्रधान कमल सिंह की बिटिया के जन्मदिन के मौके पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए । कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज यादव, विपिन यादव, बॉबी यादव एवं रानू सिंसोदिया सहित अन्य नेताओं का परिवारजनों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...