नोएडा, अगस्त 25 -- नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में नाबालिग छात्र की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। आरोप है कि विशेष समुदाय के दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने घर से बुलाकर ले गया और साथी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। 16 अगस्त को किशोर लापता हुआ था। 21 अगस्त को उसका शव जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला। मंगलवार को परिजन ने शिनाख्त की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।विशेष समुदाय के युवक से थी दोस्ती नोएडा पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-20 निवासी 14 वर्षीय आयुष शुक्ला कक्षा आठ में पढ़ता था। चौड़ा गांव निवासी विशेष समुदाय के युवक से उसकी दोस्ती थी। 16 अगस्त की शाम वह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसके दोस्त ने फोन करके बुला लिया। वह उसे जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर बुलाकर ले गया। इसके बाद आयुष नहीं...