मधुबनी, मई 9 -- पंडौल,एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय नटवर झा की शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिस दिन उनका जन्मदिन था,उसी दिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया जाता है कि नटवर झा अपनी पत्नी आरती कुमारी को स्कूटी से भौरघाट स्थित संस्कृत विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। उनकी पत्नी वहां शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

दुर्घटना का विवरण शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब वे पंडौल थाना क्षेत्र के नवहथ गांव स्थित सरकारी विद्यालय के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज गति की पिकअप वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नटवर झा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी सड़क किनारे जा ग...