बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- नालंदा थाना क्षेत्र के पचवारा गांव की घटना नालंदा, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर रील और स्वैग दिखाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। नालंदा थाना क्षेत्र के पचवारा गांव में जन्मदिन के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह मामला पांच दिसंबर का है। पचवारा निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार का जन्मदिन था। इसी खुशी में पार्टी के दौरान सरेआम फायरिंग की गई थी। हालांकि, यह मामला उस समय पुलिस की नजर में नहीं आया था। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी गोलू कुमार को उसके घर से हिर...