बरेली, जनवरी 2 -- बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। श्याम बिहारी के अचानक निधन से उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। एक जनवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था और अगले दिन वह दुनिया छोड़कर चले गए। शुक्रवार को भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर श्याम बिहारी लाल को सर्किट हाउस में लिटा दिया गया। इसके बाद भी जब उन्हें आराम नहीं मिला तो पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार उनको हार्ट अटैक पड़ा था। उनके निधन पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। यह भी पढ़ें- BJP विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.