जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया पौधरोपण
हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण सिंह राणा ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या को एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के नाम कर दिया। हर वर्ष की भांति इस बार भी उन्होंने पौधरोपण कर अपने जन्मदिन की शुरुआत की। आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन, सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण जैसे कार्यों को अपनाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर यूथ आइकॉन आलोकिता श्रीवास्तव, श्याम जी गुप्ता, गौरव सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.