जन्मदिन की पार्टी के लिए दोस्त को मार डाला, नाबालिगों ने 'दृश्यम 3' देखकर रची हत्या की साजिश
कप्तान माली | ठाणे, अक्टूबर 17 -- महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मदिन की पार्टी मनाने और मोटरसाइकिल खरीदने की चाह में 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने कथित तौर पर अपने 17 वर्षीय सहपाठी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने छात्र की करीब एक लाख रुपये कीमत की सात ग्राम सोने की चेन लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने शव को जलाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आरोपियों ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' देखी थी और कथित तौर पर अपराध की योजना बनाने तथा सबूत मिटाने के लिए उससे प्रेरणा ली थी। दोनों नाबालिग आरोपी ठाणे के आजाद नगर के रहने वाले हैं। कसारवडावली पुलिस ने किशोर के लापता होने की जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) यानी हत्या और धारा 238 यानी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.