बरेली, मई 21 -- नवाबगंज। जन्मदिन में दावत न देने से नाराज होकर घर में घुसकर मारपीट करने और बर्थडे ब्वॉय की टांग तोड़ने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।नवाबगंज के लोकेश कुमार के बेटे मानस देव का रविवार को जन्मदिन की पार्टी रखी गयी थी। परिवार के लोगों को ही शामिल होना था। आरोप है कि बथुआ नवादा गांव में उनके रिश्तेदार गुलाबराय, मुन्नालाल व रीतराम उनके घर में घुस आए और दावत न देने की बात कहते हुए घर में मौजूद लोगों से मारपीट करने लगे। बेटा मानस देव बचाने आया तो गुलाबराय ने उसके पैर में बंका मारा। घटना की रिपोर्ट घायल की मां सुनीता गंगवार की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर पेचकस से युवक को लहूलुहान किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...