संभल, अप्रैल 21 -- जन्मदिन की खुशियों से शुरू हुआ सफर सोमवार दोपहर कुछ ही मिनटों में दर्दनाक हादसे में बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समसपुर अल्लापुर गांव निवासी ललतेश, हिमांशु और ऋतिक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने चन्दौसी पहुंचे थे। बिसौली रोड स्थित एक होटल में खाना खाते हुए तीनों दोस्त हंसी-मजाक कर रहे थे। योजना थी कि केक काटना, पार्टी करना और शाम तक घर लौटना। लेकिन किसे पता था कि यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक दिन बन जाएगा। होटल में उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी कार चालक से हुई, जिसने बताया कि वह बहजोई जा रहा है। यह भी पढ़ें- हादसे के बाद कार में लगी आग में चालक जिंदा जला, बाइक सवार की मौत तीनों दोस्तों ने उसके साथ जाने का फैसला कर लिया। कार में बैठते समय माहौल खुशियों और ठहाकों से भरा था। लेकिन जैसे ही कार गांव आटा...