नई दिल्ली, जुलाई 31 -- अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि प्रत्येक मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का जरूरी रूप से प्रभाव पड़ता है। आपके मूलांक के अनुसार, आप अपने जीवन में आने वाले टर्निंग पॉइंट का भी पता लगा सकते हैं। जन्मतिथि से मूलांक निकाला जाता है और उसी के आधार पर जीवन के महत्वपूर्ण बदलावों का समय जाना जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किस मूलांक वाले लोगों की किस्मत किस उम्र में बदलने वाली है।मूलांक 1 जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। सूर्य देव के प्रभाव से इन लोगों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है। ये जातक नेतृत्व करने वाले स्वभाव के होते हैं और चुनौतियों का सामना साहस से करते हैं। इनके करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इनक...