जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 10 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, पटना रवाना
किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज, संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से जिले के 10 बच्चों को पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में आयोजित 11वें विशेष शिविर के लिए रवाना किया गया। जहां अहमदाबाद के श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम बच्चों का स्वास्थ्य शिविर में जांच करती है।सदर अस्पताल किशनगंज से 8 बच्चों को तीन एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से पटना भेजा गया, जबकि 2 बच्चे अपने परिजनों के साथ ट्रेन से शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस शिविर में शामिल बच्चों में ठाकुरगंज, पोठिया, किशनगंज एवं कोचाधामन प्रखंड के मरीज शामिल हैं। ठाकुरगंज से तबस्सुम खातून, अल्फाज हुसैन, राजेंद्र कुमार राजभर एवं सलमान रजा, पोठिया से सोहन हरिजन, आरती कुमारी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.