जमशेदपुर, जुलाई 14 -- जमशेदपुर। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित पूर्वी सिंहभूम के पांच बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सिविल सर्जन कार्यालय में बच्चों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की। बच्चों का नि:शुल्क इलाज श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर, रायपुर और कोंडापाका (हैदराबाद) में कराया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने बच्चों की पहचान कर उन्हें डीईआईसी, सदर अस्पताल के माध्यम से उपचार के लिए रेफर किया था। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से इन संस्थानों में जांच, ऑपरेशन और आवागमन की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों ...