देवघर, जून 11 -- देवघर। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड द्वारा राज्य के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और देश की प्रतिष्ठित अमृता अस्पताल कोच्चि के संयुक्त तत्वावधान में देवघर, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महा अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों से अब तक कुल 324 जन्मजात हृदय रोग के लक्षण वाले बच्चों की सूची आरबीएसके कोषांग को प्राप्त हुई है। जिन्हें इस कैंप के माध्यम से स्क्रीनिंग कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष स्क्रीनिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य चिन्हित बच्चों की समय पर पूरी जांच करना और उ...