नई दिल्ली, मार्च 17 -- जन्नत जुबैर रहमानी और उनके छोटे भाई अयान जुब्बैर रहमानी पर हाल ही में हुए हमले की वजह से लोग एक्ट्रेस के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। सबसे ज्यादा सर्च ये किया जा रहा है कि आखिरी 24 साल की जन्नत जुबैर इतनी फेमस कैसे हैं। आइए हम आपको बताते हैं। जन्नत जुबैर एक्ट्रेस हैं, कॉन्टेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह पिछले 16 साल से लगातार काम कर रही हैं।चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत ने साल 2009 में आए सीरियल 'दिल मिल गए' से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल 'फुलवा' (2011) से मिली है। इस रोल के लिए, उन्होंने 'बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट' का इंडियन टेली अवाॅर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में आए रोमांटिक शो 'तू आशिकी' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। यह भी पढ़ें- पीली बनारसी साड़ी में जन्नत ...