लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता जन्नतुल बकी के विध्वंस के खिलाफ और पवित्र मज़ारों के पुनः निर्माण के लिए जुमा की नमाज के बाद आसिफी मस्जिद में सऊदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने किया। नमाजियों ने जन्नतुल बकी के विध्वंस पर सऊदी सरकार की निंदा करते हुए पवित्र मज़ारों के पुनः निर्माण की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आले सऊद के खिलाफ नारे लगाए और सऊदी शासक मोहम्मद बिन सलमान की तस्वीर जलाकर अपना ग़ुस्सा जाहिर किया। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ भी नारे लगाए गए और मुस्लिम शासकों को इन ताकतों का गुलाम करार दिया गया।मजलिस उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि जन्नतुल बक़ी के विध्वंस को सौ साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अफसोस है कि अब तक पवित्र मजारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.