बिजनौर, जून 16 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी किसान सो सिंह के ट्यूबवेल पर देर रात एक गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। गुलदार के दिखने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। देर रात ट्यूबवेल पर गुलदार देखे जाने के बाद लोगों ने खेतों और जंगल की ओर अकेले जाने से परहेज शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही हीमपुर क्षेत्र के गांव गदनपुरा और नाईपुरा नहर के पास गुलदार ने बाइक सवार सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की ...