संभल, अप्रैल 24 -- चंदौसी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की जनेटा शाखा में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने से बैंकिंग तंत्र में हड़कंप मच गया। पूर्व शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों पर बैंक धनराशि के गबन और अनाधिकृत लेनदेन के जरिए आर्थिक अनियमितता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तब सामने आया जब शाखा में आंतरिक जांच के दौरान संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। वर्तमान शाखा प्रबंधक विजय सिंह की तहरीर पर बबराला थाना पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक शिवेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद आदिल और मोहम्मद सादिक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।तहरीर के अनुसार 24 मई 2024 से 3 नवंबर 2025 के बीच पूर्व शाखा प्रबंधक की फाइनेंशियल आईडी का उपयोग करते हुए 90 अनाधिकृत लेनदेन किए ...