लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददातालोकरंग सांस्कृतिक समिति की ओर से आगामी 11 और 12 अप्रैल को जोगिया जनूबी पट्टी, फाजिलनगर में 19 वां वार्षिकोत्सव दो दिवसीय लोकरंग 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लोकसंस्कृति के मर्मज्ञ स्वर्गीय तैयब हुसैन की स्मृति को समर्पित है। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 11 अप्रैल को ग्राम्य महिलाओं द्वारा रोपनी सोहनी गीत और बनारस के दुर्गेश उपाध्याय द्वारा भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही बुंदेली एवं छत्तीसगढ़ी रंग ललितपुर के कलाकार दिखाएंगे। ये कलाकार सैरा व राई नृत्य की प्रस्तुति देंगे। ये प्रस्तुति कहानीबाज थिएटर ग्रुप की ओर से होगी। इसके अलावा अगरतला की खुम्पुई कल्चरल अकादमी की ओर से पूर्वोत्तर का प्रसिद्ध होजगिरी नृत्य, उल्लू पंचायत नाटक का मंचन होगा। वहीं 12 अप्रैल को वैचारिक विमर्श और स...