बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बेगूसराय। नगर निगम के न्यू प्रोफेसर्स कालोनी, दिनकर नगर के राज दरबार सभागार में रविवार को मेहदाशाहपुर के सपूत और समर्पित कम्युनिस्ट नेता स्मृतिशेष जनार्दन प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी बलराम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विभूति प्रसाद सिंह ने की। संचालन जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव राजेश कुमार ने किया। प्रतिभा विद्यालय के निदेशक जयप्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि जनार्दन प्रसाद सिंह एक ईमानदार कम्युनिस्ट, कर्मठ और स्पष्टवादी व्यक्तित्व के धनी थे। पूर्व सांसद और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि जनार्दन बाबू एक संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.