बलिया, फरवरी 27 -- बलिया, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के परिसर में शुक्रवार को श्रमिक संघ के कार्यकारिणी गठन और रिटायर कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सत्यनाराण त्रिपाठी व प्रांतीय महामंत्री राम भजन मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने श्रमिक संघ के सदस्यों से प्रस्ताव मांगा और कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे लाल बचन यादव को सरंक्षक, अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव को सह-संरक्षक, जनार्दन यादव को अध्यक्ष, दिनेश प्रजापति को मंत्री, विजय कुमार वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, रुपेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, मुबारक हुसेन को सह कोषाध्यक्ष, हरेन्द्र वर्मा, नीरज कुमार स...