अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- टांडा, संवाददाता। नगर क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर तथा मेडिकल केयर यूनिट को पुराने जनाना अस्पताल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार से दोनों संस्थानों का संचालन नए स्थान पर सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल के निरीक्षण के दौरान बीते दिनों नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर को पुराने जनाना अस्पताल भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से जहां स्टाफ व कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिली है, वहीं मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.