जनाजा उठते ही फफक पड़े पिता, मोहल्लों में पसरा रहा मातम
बाराबंकी, जून 24 -- बाराबंकी। लखनऊ में एक इमारत में लगी आग से फतेहपुर के शहजान और बाराबंकी के मोहम्मद आमार की मौत हो गई थी। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात करीब दो बजे शहजान व अम्मार का शव पहंुचा तो कोहराम मच गया। बेटे के शव को देख पिता फफक पड़े। मंगलवार को शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया। फतेहपुर संवाद के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शहजान का शव फतेहपुर पहुंचा तो घर मे कोहराम मच गया। नगर में भी शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोग आवास पहुंच गए। हादसे में इकलौते बेटे को खोने का दर्द परिवार को ढांढस बंधा रहे रिश्तेदारों, परिचितों को भी विचलित कर रहा था। कैसे भी मुझे बचा लो, फोन पर आखिरी बार बेटे के कहे गए यही शब्द याद कर पिता इमरान फफक पड़ते थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद धुंए से दम घुटने से बेटे की मौत हो गई। बिल्डिंग के ऊपरी हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.