बक्सर, मार्च 11 -- तैयारियां चौसा के पथरी गांव में बुधवार को सभा आयोजित की गई नगर के ज्योति चौक पर पार्टी नेताओं ने किया माल्यार्पण फोटो संख्या 21 कैप्शन - बुधवार को अर्जुनपुर गांव में आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते अहमद अली। बक्सर, निज प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा आगामी 24 मार्च को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' जनाक्रोश रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बिहार की आम जनता की मांगों से परिचित कराते हुए बिहार के विभिन्न हिस्सों में 06 प्रचार रथ निकाला गया है। यह रथ जिले में आमसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रचार करेगा। इस क्रम में एक प्रचार रथ बुधवार को कैमूर से होते हुए बक्सर जिला के चौसा पहुंचा, जहां पथरी गांव में सभा की गई। अध्यक्षता वीरेंद्र चौधर...